फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तालाब में डूबने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एसडीईआरएफ ने सुबह बरामद किया शव

Wed, 11 Feb 2026 05:40 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पपौंध थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में 52 वर्षीय लल्लू उर्फ ललुआ कोल की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी के कारण तत्काल बचाव संभव नहीं हो सका। अगले दिन एसडीईआरएफ की मदद से शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
शव की तलाश करती टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पपौंध थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में मंगलवार दोपहर हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार निपनिया निवासी लल्लू उर्फ ललुआ कोल मंगलवार दोपहर अपने घर के पास स्थित तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और तालाब में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। बुधवार सुबह शव को पानी से बाहर निकाला लिया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन गहराई और पानी की स्थिति के चलते सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीम को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- कट्टे के बल पर व्यापारी से लाखों की लूट, कुमैरिया-परसोरिया मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम हो जाने के कारण एसडीईआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने लल्लू उर्फ ललुआ कोल का शव तालाब से बरामद कर बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी विजेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें