फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: बकहो में स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने से युवक की मौत, चार लाख की आर्थिक मदद के बाद अंतिम संस्कार

Sat, 20 Jul 2024 07:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

समाजसवियों और लोगों के प्रदर्शन के बाद चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता बकहो नगर परिषद द्वारा मृतक के बेटे को दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने प्रयागराज रवाना हो गए।
विज्ञापन
करंट लगने से व्यक्ति की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नगर परिषद बकहो में लगने वाली हाट बाजार में लगी स्ट्रीट लाइट के खंभे मे उतरे करंट की चपेट में आने से बीती रात्रि एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान चन्दा केवट (40) निवासी वार्ड नंबर 3 बकहो थाना अमलाई के रूप में की गई। घटना की जानकारी लगने के बाद लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर लापरवाही का अरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि परिषद के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने से व्यक्तिक की मौत हुई है। घटना के बाद किसी तरह रात में पुलिस ने शव को बुढ़ार अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


शनिवार को शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी महेन्द्र प्रताप उर्फ़ संजय सिंह समेत दर्जनों रहवासियों ने मृतक परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार से भी चर्चा कर मृतक के परिवार को सरकारी मदद दिलाने की बात कही। इसके बाद चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता बकहो नगर परिषद द्वारा मृतक के बेटे को दी गई। 50 हजार रुपये उसे नकद दिए गए और शेष राशि बैंक एकाउंट में डलवा दिए गए। जिसके बाद मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने प्रयागराज रवाना हो गए।  

इधर, गुड्स की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
शनिवार सुबह बंधवा से घुनघुटी के बीच गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से एक रेल कर्मी की मौत हो गई। जिसकी पहचान मोहर सिंह के रूप में की गई है। घटना सुबह लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर घटित हुईं। मृतक बंधवाबाड़ा स्टेशन में कीमैन के पद पर पदस्थ था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मालगाड़ी शहडोल से उमरिया की जा रही थी। इसी दौरान बंधवा -घुनघुटी के बीच पोल क्रमांक 922/27-29 के बीच गुड्स की चपेट में आने से रेल कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें