फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: केल्हारी गांव में मछली पकड़ने गया शख्स बाघ का शिकार बना; क्षत-विक्षत मिला शव, दहशत में ग्रामीण

Sun, 05 Feb 2023 09:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

अधिकारियों के मुताबिक, केल्हारी वन परिक्षेत्र में जंगल गए एक व्यक्ति को बाघ ने अपना शिकार बना लिया है। व्यक्ति के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जंगल में गए। जहां क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला। केल्हारी गांव में बाघ की मूवमेंट पिछले कई दिनों से बनी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गांव में बाघ ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान केल्हारी गांव के रहने वाले बुद्धू अगरिया (40) के रूप में की गई है। पता चला है कि अगरिया मछली पकड़ने के लिए केल्हारी के गुडरु नदी कछौड गांव गया था। जहां बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


शिकार करने के बाद से बाघ रिहायशी क्षेत्र में ही घूम रहा है। इस वजह से लोग काफी दहशत में हैं। मृतक का क्षत विक्षत शव मिलने से लोग काफी डरे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले के अंतिम छोर जैतपुर वन परिक्षेत्र से लगे जंगलों और रिहायशी क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। इस घटना के बाद वन विभाग काफी सतर्क है।
विज्ञापन


पता चला है कि जिले के झीकबिजुरी और दर्शिला से सटे केल्हारी वन परिक्षेत्र में जंगल गए एक व्यक्ति को बाघ ने अपना शिकार बना लिया है। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर निकल पड़े। जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से लोग दहशत में हैं। केल्हारी गांव में बाघ की मूवमेंट पिछले कई दिनों से बनी हुई है।

कुछ दिन पहले ही जिले के जैतपुर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छत्तीसगढ़ का गांव जैयती खानपारा में बाघ की मूवमेंट बनी हुई थी। वन एवं पुलिस अमला लगातार लोगों को आगाह कर रहा है कि कोई भी बाघ के मूवमेंट वाले इलाके की तरफ न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें