फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिवनी में दर्दनाक हादसा, राहगीर को टक्कर मारते हुए पलटी एंबुलेंस, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sun, 01 Dec 2024 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

एंबुलेंस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन साल का बच्चा भी शामिल है। एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी और इसमें 9 लोग सवार थे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद बचाव में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर रोड पर धारपाठा गांव के पास एक एंबुलेंस ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह 10 बजे एंबुलेंस ने राहगीर को टक्कर मारी और खंभे से टकराने के बाद सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन साल का बच्चा भी शामिल है। एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी और इसमें 9 लोग सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा जबलपुर रोड पर धारपाठा गांव के पास हुआ। सिवनी में जैसे ही चालक का संतुलन खोया पहले तो एंबुलेंस ने राहगीर को टक्कर मारी और उसके बाद खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 

लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान धूमा के पास ड्राइवर का नियंत्रण हट गया। एम्बुलेंस ने पहले पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मारी। फिर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतर गई। एम्बुलेंस में 9 लोग सवार थे, जिनमें से प्रतिमा देवी, मुकेश और प्रिंस उम्र 3 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील शाह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें