वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज मंडलोई को कोरोना संक्रमित होने के बाद भोपाल से इंदौर लाया गया है। पहले उन्हें भोपाल के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।
प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल और कुक्षी नगर परिषद के अध्यक्ष मुकामसिंह किराड़े को भी अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है