फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 22 मार्च को देशभर के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी 'व्हाट ए किस्मत', सीहोर में फिल्माई गई फिल्म

Wed, 20 Mar 2024 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP News: सीहोर में फिल्माई गई फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' 22 मार्च को देशभर के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर मौका दिया गया है। वरिष्ठ समाज सेवी अखलेश राय के सहयोग व लीसा राय और अंशय द्वारा निर्मित, फिल्म चांदनी बार के राष्ट्रीय पुरस्कार नामांकित लेखक मोहन आजाद द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म की संपूर्ण शूटिंग सीहोर में ही लगभग एक माह में पूर्ण की गई है।

विज्ञापन
22 मार्च को देशभर के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी 'व्हाट ए किस्मत' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' का ट्रेलर गत दिवस मुंबई में जारी किया गया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता युद्धवीर दहिया, वैष्णवी पटवर्धन, कपिल शर्मा फेम श्रीकांत मस्की, आनंद मिश्रा, सीहोर की होनहार प्रतिभा रिया चौधरी, अभिषेक सक्सेना आदि हैं।

फिल्म की कहानी चंदू (युद्धवीर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो नसीब का हारा हुआ एक सामान्य युवक है, लेकिन जिसके बड़े सपने हैं। उसकी पत्नी आरती (वैष्णवी) उससे तंग आ चुकी है, उसका निराश बॉस (भरत दाभोलकर) उसे नौकरी से निकालने वाला है और 'दूसरी लड़की' (मानसी) उसके अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं करती है। लेकिन 'खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान' वाली कहावत चंदू पर बिल्कुल फिट बैठती है। 

विज्ञापन


चंदू के भाग्य में एक मोड़ आता है और उसका जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो जाता है। उसे ढेर सारा पैसा, दूसरी लड़की और पुलिस भी मिलती है। एक अति उत्साही रिपोर्टर (कपिल शर्मा फेम श्रीकांत), एक अति उत्साही इंस्पेक्टर (रोनित) और अति स्मार्ट एसपी (टीकू तल्सानिया) द्वारा पीछा किए जाने पर उसका जीवन एक खतरनाक मजाक में बदल जाता है। युद्धवीर दहिया, वैष्णवी, मानसी सहगल, टीकू तल्सानिया, भरत दाभोलकर, रोनित अग्रवाल, भावना बलसावर, श्रीकांत मास्की, आनंद मिश्रा, सीहोर की बेटी रिया चौधरी और भोपाल के अतुल द्विवेदी की स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म की संपूर्ण शूटिंग सीहोर में ही लगभग एक माह में पूर्ण की गई है।

धार्मिक स्थानों को भी दर्शाया गया
फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर विक्रांत भी सीहोर के ही हैं। फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर का कार्य और सहायक पटकथा लेखक की जिम्मेदारी सीहोर के शैलेन्द्र गोहिया ने सम्हाली है जो मुंबई में कार्यरत हैं। फिल्म के कार्यकारी निदेशक शुजालपुर के अभिषेक सक्सेना हैं, यह फिल्म खालिस मध्य प्रदेश और विशेष रूप से सीहोर की फिल्म है। जिसमें सीहोर के प्रसिद्ध पर्यटक व धार्मिक स्थानों को भी दर्शाया गया है।

एमपी का किया नाम रोशन

विज्ञापन

फिल्म के सभी जूनियर कलाकार सीहोर के हैं। डांस जूनियर भोपाल के हैं और तकनीकी उपकरण और यातायात संसाधन भोपाल से उपलब्ध हुए थे। फिल्म का चित्रण विलास चव्हाण, ध्वनि कार्य प्रमोद गुप्ता, रचनात्मक निदेशन आदित्य बंग, एडिट कामेश कुमार, नृत्य निदेशन जानवी शाह, मेकअप वाजिद शेख, कला कार्य विनायक होजगे ने किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म व्हाट ए किस्मत अखिल भारतीय स्तर पर सफल होगी और सीहोर के साथ मध्य प्रदेश का भी नाम रोशन करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें