फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: नपा की अनूठी पहल, हर घर पहुंचेगा प्रयागराज महाकुंभ का पानी, घर पर ही कर सकेंगे गंगाजल से स्नान

Thu, 20 Feb 2025 05:25 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

प्रयागराज से 108 कलशों से गंगा का जल लेकर श्रद्धालु आए हैं। इसे शहर के पेयजल सप्लाई जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा। मान्यता है कि गंगाजल के सम्पर्क में आने वाला साधारण जल भी गंगा जल की तरह पवित्र और पावन हो जाता है। 
विज्ञापन
सीहोर।108 गंगा जल लाकर किया क्षेत्र के जलाशयों में किया समर्पित।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा जल का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है, जिसे पवित्र और मोक्षदायी माना जाता है। इसी मान्यता को साकार करने के लिए सीहोर नगर पालिका द्वारा "हर हर गंगे-हर घर गंगे" अभियान की शुरुआत मनकामेश्वर महादेव मंदिर से की गई। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इस अवसर पर कहा कि 108 कलशों में लाया गया गंगा जल शहर के पेयजल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर तक गंगा जल की पवित्रता पहुंचे और लोगों को कुंभ स्नान का पुण्य लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने पहल की सराहना की और इसे जनहितकारी बताया। इस अनोखी पहल से स्थानीय रहवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं और रहवासियों ने पुष्पवर्षा की और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कोतवाली चौराहे पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का विधायक सुदेश राय ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा
गुरुवार सुबह 10 बजे मनकामेश्वर महादेव मंदिर से बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, साधु-संतों और विप्रजनों ने सीवन नदी, काहरी डेम, जमोनिया जलाशय और भगवानपुरा जलाशय में आस्था पूर्वक गंगा जल प्रवाहित किया। विशेष वाहनों से लाए गए इन कलशों को शहर के जल स्रोतों और हर वार्ड की बावड़ियों में समर्पित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर तक पवित्र गंगाजल पहुंचे।

त्रिवेणी जल से अभिषेक और जनकल्याण हेतु प्रवाह
सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल का मनकामेश्वर मंदिर में अभिषेक किया गया। इसके बाद इस गंगा जल को सीवन नदी, जमोनिया जलाशय, काहरी डेम और भगवानपुरा जलाशय सहित शहर के प्रमुख जल स्रोतों में प्रवाहित किया गया। "हर हर गंगे-हर घर गंगे" पहल के तहत यह पवित्र जल शहर के नल जल आपूर्ति लाइनों के माध्यम से प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग घर पर ही गंगा स्नान का पुण्य लाभ अर्जित कर सकें और इसे धार्मिक कार्यों में भी उपयोग कर सकें।

विज्ञापन

 

सीहोर।108 गंगा जल लाकर किया क्षेत्र के जलाशयों में किया समर्पित।

 

गंगा जल का पूजन भी किया

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें