फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas: सबसे सुंदर चर्च में से एक सीहोर में, क्रिसमस के लिए सजेगा दुल्हन की तरह

Sun, 22 Dec 2024 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

ऑल सेंट्स चर्च का निर्माण 1834 में अंग्रेजी हुकूमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में करवाया था। यह भोपाल रियासत का पहला चर्च था, और अंग्रेज अधिकारी यहां प्रार्थना के लिए आते थे।
विज्ञापन
सीहोर जिले में स्थित ऑल सेंट्स चर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में स्थित ऑल सेंट्स चर्च को एशिया का दूसरा सबसे सुंदर चर्च माना जाता है। यह चर्च क्रिसमस के अवसर पर विशेष रूप से सजाया जा रहा है, और इसकी सजावट किसी दुल्हन की तरह की जा रही है। चर्च का निर्माण 27 वर्षों में हुआ था और आज भी यह अपने ऐतिहासिक गौरव को बनाए हुए है। इस चर्च की सुंदरता न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है और ईसाई धर्मावलंबियों के लिए यह श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है।

ऑल सेंट्स चर्च का निर्माण 1834 में अंग्रेजी हुकूमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में करवाया था। यह भोपाल रियासत का पहला चर्च था, और अंग्रेज अधिकारी यहां प्रार्थना के लिए आते थे। चर्च के निर्माण में लाल पत्थरों का उपयोग किया गया है, और इसकी नक्काशी भी स्कॉटलैंड के चर्चों की शैली पर आधारित है। चर्च के आसपास बांसों के झुरमुट लगाए गए हैं, जो स्कॉटलैंड के चर्च के वातावरण को यहां महसूस कराते हैं।

यह चर्च सीहोर के पास सीवन नदी के किनारे स्थित है, और यहां पहली बार 1860 में प्रार्थना की गई थी। तब से यह चर्च मसीही परिवारों के लिए एक धार्मिक केंद्र बन चुका है। चर्च का वास्तुशिल्प स्कॉटलैंड में बने चर्चों की तर्ज पर तैयार किया गया है, और इसके निर्माण में पर्यावरण के साथ तालमेल रखने का विशेष ध्यान रखा गया था।

मसीह समाज के रविंद्र सनी मसीह के अनुसार, यह चर्च एक ऐतिहासिक धरोहर है और इसकी स्थापत्य कला भी अद्वितीय है। यह चर्च न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें