फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 247870 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की गई 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि, वर्चुअली शामिल हुए कलेक्टर

Mon, 09 Sep 2024 07:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर जिले के बीना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। 
विज्ञापन
वर्चुअली शामिल हुए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की 247870 लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में 332.43 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के एनआईसी कक्ष के साथ अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर  कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहनें वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही जिले की 2 लाख 47 हजार 870 लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ 31 लाख 84 हजार 100 रूपये राशि अंतरित की गई। राशि अंतरण के साथ ही लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें