फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: एकतरफा मोहब्बत में गई युवक की जान, युवती के भाई और उसके चार दोस्तों ने मिलकर की हत्या, सभी गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2022 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले की बुधनी तहसील में एक तरफा प्यार में एक युवक की जान चली गई। युवती के भाई और उसके चार दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने हथियार एक कुएं में फेंक दिए थे। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन
सोनू जाटव उर्फ इमरत लाल की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधनी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिसे उन्होंने मारा है, वो उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनू जाटव उर्फ इमरत लाल वर्धमान फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री में ही काम करने वाली एक युवती से प्यार करता था। युवती उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। लगातार छेड़छाड़ से परेशान युवती ने परिजनों को सारी बात बता दी। युवती के परिजनों ने युवक को समझाइश भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी युवक नहीं माना। बताया जाता है कि शुक्रवार को भी युवक सोनू ने युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। इंदिरा नगर बुधनी निवासी युवती का भाई संजय प्रताप अपने दोस्तों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात सोनू के घर पहुंच गया।

एसडीओपी सीएम द्विवेदी ने बताया कि संजय ने सोनू को रात 12:00 बजे के करीब उसके घर से बुलाया और उसे गडरिया नाला के पास ले जाकर रॉड-लाठी से जमकर मारा। आरोपी सोनू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। खबर लगते ही संजय और साथी घबरा गए। उन्होंने हत्या में प्रयुक्त हथियार कुएं में फेंक दिए। पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में युवती के भाई और उसके चार दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। वहीं हत्या में प्रयोग किए गए रॉड लाठी आदि को कुएं के अंदर से निकलवा कर बरामद कर लिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें