फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: निर्माणकार्य के दौरान छत से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 26 Jan 2022 07:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में निर्माणकार्य में लगे दो मजदूर छत से गिर गए, हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान 2 मजदूर छत से गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम टिटौरा निवासी विनोद जाटव और एक अन्य मजदूर निर्माण कार्य के दौरान छत से गिर गए थे। हादसे में 22 वर्षीय विनोद की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मजदूरों के छत से गिरते ही मकान मालिक और ठेकेदार घटनास्थल से भाग गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें