बुदनी पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह क्षेत्र बुधनी में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 अवैध देशी पिस्टल भी बरामद किए हैं। बुधनी थाना प्रभारी विकास खिची को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि गडरिया नाले हाईवे ब्रिज के पास दो व्यक्ति अवैध देशी पिस्टल लिये हुए है और किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बुदनी ने दबिश देकर गडरिया नाला हाईवे ब्रिज के नीचे बुदनी से दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया,जिनसे नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति बुदनी निवासी और एक व्यक्ति शाहपुर जिला बैतूल का निवासी है। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से देशी पिस्टल बरामद की गई, जिसका लायसेंस नहीं था। आरोपियों पर धारा 25(1-व)(अ) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।