फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: महिला फुटबॉल टीम में आने के लिए बहाया पसीना, हरियाणा, गुजरात, कोलकाता की खिलाड़ी भी हुईं शामिल

Fri, 24 Dec 2021 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

शहर के चर्च मैदान पर शुक्रवार को देश और प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक महिलाओं खिलाडिय़ों ने जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सिलेक्शन शिविर में ट्रायल दिया। सिलेक्शन शिविर में प्रदेश के अलावा हरियाणा, गुजरात, कोलकाता आदि की महिला खिलाड़ी शामिल हुईं।
विज्ञापन
Sehore: महिला फुटबॉल टीम में शामिल होने आईं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के चर्च मैदान पर शुक्रवार को देश और प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक महिलाओं खिलाडिय़ों ने जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सिलेक्शन शिविर में ट्रायल दिया। सिलेक्शन शिविर में प्रदेश के अलावा हरियाणा, गुजरात, कोलकाता आदि की महिला खिलाड़ी शामिल हुईं। शिविर के प्रथम चरण का समापन शुक्रवार को हुआ। दूसरे चरण के बाद मध्य प्रदेश वुमन प्रीमियर लीग के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुदीप व्यास ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के चर्च मैदान पर बेटियों को फुटबॉल सिखाने का क्रम जारी है। शहर की आधा दर्जन से अधिक महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने क्षेत्र का नाम देश और प्रदेश में रोशन किया है। बेटियों को फुटबॉल टिप्स देने के लिए मध्य प्रदेश महिला फुटबॉल टीम की कोच ललिता सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को चर्च मैदान पर सिलेक्शन शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर के दौरान गुजरात, हरियाणा, कोलकाता के साथ ही छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, बैतूल, हरदा आदि क्षेत्रों से आई महिलाओं खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान कोच विपिन पवार, मनोज अहिरवार आदि शामिल थे। इसका आगामी चरण एक सप्ताह बाद लगाया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश वुमन प्रीमियर लीग के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें