फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: इछावर के ग्राम भाउखेड़ी में महिला निर्विरोध बनी जनपद सदस्य

Tue, 21 Dec 2021 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तारीख बीत जाने के बाद इछावर तहसील के ग्राम भाउखेड़ी में एक महिला निर्विरोध जनपद सदस्य बन गई। उसके विरोध में किसी और ने पर्चा नहीं भरा था। वह कांग्रस समर्थित बताई जा रही है।

विज्ञापन
निर्विरोध चुनी गईं सुशीला पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर बीत जाने के बाद इछावर तहसील के ग्राम भाउखेड़ी में एक महिला निर्विरोध जनपद सदस्य बन गई। उसके विरोध में किसी और ने पर्चा नहीं भरा था। वह कांग्रस समर्थित बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इछावर के विधायक एवं पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा के क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित महिला निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुई है। बताया गया है कि सुशीला देवी पति लखन पटेल ग्राम भाउखेड़ी जनपद पंचायत क्रमांक 12 तहसील इछावर जिला सीहोर से निर्विरोध एकमात्र नामांकन हुआ है। इस निर्वाचन के बाद अब पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। बता दें कि 20 दिसंबर तक नामांकन जमा होने थे। 23 दिसंबर तक नाम वापसी और प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें