फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: साइकिल चलाकर सिद्धि विनायक के दर्शन करने पहुंचे पूर्व कमिश्नर कवींद्र कियावत, साइकिल में देख चौंके लोग

Sun, 30 Jan 2022 12:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पूर्व कमिश्नर कविंद्र कियावत भोपाल से सीहोर तक साइकिल चलाकर सीहोर सिद्धि विनायक के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
सीहोर: पूर्व कमिश्नर कवींद्र कियावत साइकिल से पहुंचे सिद्धिविनायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ये बात जानते तो सब हैं लेकिन इसे जीवन में कम लोग ही अमल में ला पाते हैं। भोपाल के पूर्व कमिश्नर कवींद्र कियावत ने खुद साइकिल चलाकर लोगों को साइकिल चलाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अपने कार्यकाल के दौरान कवींद्र कियावत सीहोर जिले के कलेक्टर हुआ करते थे। इस दौरान उनका सीहोर आना जाना हुआ करता था लेकिन रविवार को अचानक उन्हें सीहोर की सड़कों पर देखकर लोग चौंक गए। दरअसल पूर्व कमिश्नर कवींद्र कियावत साइकिल से सीहोर में स्थापित सिध्दि विनायक के दर्शन करने पहुंचे थे। बता दें भोपाल से सीहोर तक साइकिल चलाकर आना आसान बात नहीं है। लेकिन पूर्व कमिश्नर ने इस उम्र में भी इतनी लंबी दूरी तय कर लोगों को साइकिल चलाने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें