फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: जेल में पहुंचा कोरोना संक्रमण, जेलर सहित 6 पॉजिटिव मरीज मिले

Tue, 25 Jan 2022 05:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जेल में एक जेलर और 5 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ कैदियों बीमार थे जिनका कल कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
सीहोर जेल में पहुंचा कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में मंगलवार को 90 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं इनमें से सीहोर जेल में 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में लगभग 700 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 6 लोग सीहोर जेल के थे। सोमवार को जिले में 141 नए प्रकरण मिले थे। जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र में भी  कोरोना दस्तक दे रहा है।  संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जेल में संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक संजय सेहलाम के अनुसार पिछले महीने जेल में सभी कैदियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं था, लेकिन बीते दिनों से कुछ कैदियों को बुखार आ रहा था, जिनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में टेस्ट कराने पर 5 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जेलर लक्ष्मण सिंह भदौरिया भी संक्रमित हैं। वर्तमान में जेल में कुल 6 पॉजिटिव हैं। मंगलवार को जेल में करीब 100 लोगों की कोरोना जांच की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें