सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने शासकीय कार्यों में लापरवाही करते पाए जाने वाले 3 पटवारियों को सिविल सेवा आचरण 1965 नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पटवारियों में आष्टा तहसील की पटवारी पद्मावती मंडलोई, जावर पटवारी राजकुमारी यादव और रेहटी पटवारी बेनी सिंह चौहान शामिल हैं। कलेक्टर ने तीनों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों को सेवा से निलंबित कर दिया गया।