फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहोरा: वर पक्ष ने दहेज में मांगे 20 लाख रुपये, मांग पूरी नहीं की तो तोड़ दी शादी

Sun, 30 Jan 2022 01:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोरा

सार

सिहोरा जिले में दहेज के चलते एक लड़की की शादी टूट गयी। शादी के 20 दिन पहले लड़के वालों ने वधु पक्ष से 20 लाख रुपये दहेज में मांगे थे, मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहोरा जिले में दहेज के चलते एक लड़की की शादी टूट गई। शादी के 20 दिन पहले वर पक्ष ने लड़की के घर वालों से 20 लाख रुपये की मांग की थी, मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। लड़की के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सीहोर जिले का है जहां वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले भीष्म सिंह की बेटी का विवाह स्लिमनाबाद के ग्राम भेड़ा निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनू से तय हुआ था। परिजनों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में लगुन की तारीख 5 फरवरी और शादी की तारीख 13 फरवरी तय की गई। लेकिन कुछ दिन पहले लड़के पक्ष ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग रख दी। दहेज नहीं देने की स्थिति में शादी से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने सिहोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने मामले की जांच जारी होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें