सिहोरा जिले में दहेज के चलते एक लड़की की शादी टूट गयी। शादी के 20 दिन पहले लड़के वालों ने वधु पक्ष से 20 लाख रुपये दहेज में मांगे थे, मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार कर दिया।
सिहोरा जिले में दहेज के चलते एक लड़की की शादी टूट गई। शादी के 20 दिन पहले वर पक्ष ने लड़की के घर वालों से 20 लाख रुपये की मांग की थी, मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी। लड़की के घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सीहोर जिले का है जहां वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले भीष्म सिंह की बेटी का विवाह स्लिमनाबाद के ग्राम भेड़ा निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनू से तय हुआ था। परिजनों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में लगुन की तारीख 5 फरवरी और शादी की तारीख 13 फरवरी तय की गई। लेकिन कुछ दिन पहले लड़के पक्ष ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग रख दी। दहेज नहीं देने की स्थिति में शादी से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने सिहोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने मामले की जांच जारी होने की जानकारी दी है।