फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2023: राजगढ़ में निकाली गई पालकी यात्रा, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Mon, 07 Aug 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Sawan Somwar 2023: राजगढ़ जिले में सोमवार को सावन माह के 5वें सोमवार के उपलक्ष्य और महादेव उत्सव समिति के तत्वावधान में महादेव की विशेष पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महादेव के भजनों पर बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
निकाली गई पालकी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ शहर के मुख्य बाजार में स्थित शिव मंदिर से पालकी यात्रा की शुरुआत की गई, जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों ने महादेव की वेशभूषा में महादेव के भजनों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिसे देखने के लिए राजगढ़ शहर के चौराहे पर महिला-पुरुष अधिक संख्या में एकत्रित हुए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार से होते हुए पालकी यात्रा नए बस स्टैंड पर स्थित मनकामनेश्वर मंदिर प्रांगण से दोबारा मुख़्य बाजार होते हुए राजमहल प्रांगण में पहुंची। वहां से वापस मुख़्य बाजार में स्थित मंदिर पर पालकी यात्रा का समापन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सावन माह के 5वें सोमवार के उपलक्ष्य और महादेव उत्सव समिति के तत्वावधान में महादेव की विशेष पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महादेव के भजनों पर बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें