फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मैहर में आंधी से गई लाइट, बीच में रुका रोपवे, आधे घंटे तक हवा में लटके रहे लोग

Mon, 23 May 2022 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में स्थित माता मंदिर मैहर का रोपवे आज आंधी-तूफान की वजह से बीच में ही रोक दिया गया। कई लोग हवा में लटके रहे। घबराए लोग चीखने तक लगे थे। करीब आधे घंटे बाद रोपवे की ट्राॉलियों को निर्धारित स्थान पर लाकर श्रद्धालुओं को उतारा गया। 
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक रोपवे की ट्रालियों में बैठे लोग हवा में लटके रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के मैहर में दामोदर रोपवे प्रबंधन की लापरबाही से कई श्रद्धालु हवा में अटक गए। बता दें कि तूफान में भी रोपवे चल रहा था, जब हवा की रफ्तार बढ़ गई और लाइट चली गई तो अचानक बीच में ही रोपवे को रुक गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे की ट्रॉलियां हवा में लटकती रहीं। श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉलियों में हवा में लटके रहे। करीब 80 लोग हवा में अटक गए थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। भक्तों ने बताया कि लगा कि कोई अनहोनी होने वाली है। 28 ट्रॉलियों में करीब 80 श्रद्धालु फंस गए। 
विज्ञापन


बता दें कि दोपहर करीब 3 बजे आंधी व बारिश होने से लाइट गई और ट्रॉलियों का संचालन बंद हो गया था।  श्रद्धालुओं को ट्र्रॉलियों से सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्रॉलियों से उतरे लोगों का कहना है कि ये रोपवे प्रबंधन की लापरबाही है। या तो मौसम को देखते हुए रोपवे नहीं चलाया जाना था, या फिर श्रद्धालुओं को बीच में लटकाकर नहीं रखना था। एक महिला ने बताया कि लगा कि जान जाएगी आज तो। बता दें कि यहां कुल 32 ट्रॉलियां हैं, जिनमें से 2-2 ट्रॉली हमेशा स्टेशन पर रहती हैं, जबकि बाकी ट्रॉलियां चलती रहती हैं। 

बता दें कि सतना जिले में मौसम ने करवट ली और जिले के मझगवां, कोठी, बिरसिंहपुर, कोटर, नागौद कस्बे में आज अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरु हो गई, जोरदार बारिश के दौरान कुछ जगहों पर छोटे छोटे ओले भी गिरे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें