फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: अंचल में दिवारी नृत्य की धूम, ढोलक की थाप पर मंत्री गोविंद सिंह ने जमकर किया नृत्य

Sat, 02 Nov 2024 09:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान खाद्य नागरिक का पूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिवारी गीत गाकर जमकर नृत्य किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इस अंदाज से कार्यक्रम में शामिल सभी लोग अति उत्साहित हुए।
विज्ञापन
गौ पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन पूजा हमारी सांस्कृतिक धार्मिक संपन्नता का प्रतीक है, यह पूजन हमारा और प्रकृति का संबंध दिखाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, ताकि नागरिकों को पुरातन परंपरा और संस्कृति से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन


यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गौपूजा कार्यक्रम के दौरान आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन केंद्र रतौना में कही।

मंत्री राजपूत ने कहा कि गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा पुरातन समय से होती आ रही है। भाजपा सरकार ने इसे शासकीय तौर पर पूरे प्रदेश में आयोजित कर लोगों के लिए पुरातन परंपराओं और हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया है। गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा से सभी देवताओं की पूजा हो जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करके हमारी सनातनी परंपराओं संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रही है। इसी प्रकार से दशहरा पर शस्त्र पूजा आरंभ कराई गई। मंत्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर भगवान थे, उनके चरण जहां पड़े वहां का उद्धार होता रहा है। आचार्य जी ने सागर के लिए बहुत कुछ दिया है। आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर सागर के विकास की संबंध में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गोवर्धन पूजा अब शासकीय कार्यक्रम के रूप में पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है, ताकि लोग हमारी परंपराओं से जुड़े आने वाली पीढ़ी को भी हमारी परंपराओं की जानकारी हो सके। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़, पत्थर पहाड़ सभी पूजे जाते हैं, गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का अनुपम उदाहरण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें