फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सेल्फी लेते समय पानी से भरे कुंड में गिरे दो युवक, डूबने से हुई मौत; कड़ी मशक्कत के बाद शव हुए बरामद

Mon, 05 Aug 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर जिले के मालथोन थाना क्षेत्र में आज दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक गहरे कुंड में फिसल गया, जिसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी कुंड में जा गिरा। कुंड गहरा होने के चलते दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई।
 
विज्ञापन
कुंड में गिरे दो युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना की जानकारी देते हुए मालथौन एसडीएम मुनब्बर खान ने बताया कि ग्राम बरोदिया गुसाई के रहने वाले राजेश प्रजापति 27 वर्ष तथा अक्षय दांगी उम्र 16 वर्ष सोमवार को सुबह यहां पास ही बने पर्यटन स्थल गौधाम गए थे। जहां सौर नदी के किनारे बने घाट पर अपने मोबाइल फोन से सेल्फी ले रहे थे और इसी दौरान घाट पर फिसल कर वह नदी के गहरे पानी में समा गए।

विज्ञापन

 

यह देख घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तथा प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी में इनको खोजने का अभियान शुरू किया। इसके बाद एसडीआरएफ टीम सागर को सूचना भेजी गई। सोमवार दोपहर बाद स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दोनों शवों को निकाला। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें