फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान न्यूज: 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, उच्च न्यायालय प्रशासन ने जारी किए दो आदेश

Wed, 04 Nov 2026 02:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। रजिस्ट्रार प्रशासन चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के तहत उपेंद्र शर्मा को बांसवाड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश और वीरेंद्र कुमार मीना को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में विशेष अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। रजिस्ट्रार प्रशासन चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेशों के तहत उपेंद्र शर्मा को बांसवाड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, वीरेंद्र कुमार मीना को राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में विशेष अधिकारी (ओएसडी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और अन्य जिलों में भी न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

प्रमुख अदालतों में नई नियुक्तियां

तबादला आदेश के तहत गुंजन गोयल को जयपुर स्थित नकली करेंसी मामलों की विशिष्ट अदालत की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णकांत को सांगानेर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) संख्या-10 के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, बृजेश कुमार को जयपुर महानगर-1 के रेंट अपीलीय ट्रिब्यूनल में पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में अंजुम खान को जयपुर में एडीजे संख्या-7 और चेतन कुमार गोयल को एडीजे संख्या-8 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजपाल सिंह को डूंगरगढ़ (बीकानेर) में नियुक्त किया गया है, जबकि रविबाला सिंह को बीकानेर में एडीजे संख्या-4 के पद पर भेजा गया है। विवेक शर्मा को भरतपुर स्थित महिला अत्याचार मामलों की अदालत में पदस्थ किया गया है। अंकित दवे की नियुक्ति धरियावद में की गई है। वहीं, सुनीता जिंदोलिया और प्रतिभा सिंह राठौर को जोधपुर महानगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

जोधपुर, भवानीमंडी और जयपुर में भी बदले पदस्थापन

प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में अनीता रजवानिया को जोधपुर में एनआई एक्ट मामलों की अदालत में नियुक्त किया गया है। भवानीमंडी में वंदना शर्मा को तैनाती दी गई है, जबकि पिंकी मीना और त्रिलोचना राठौर को जयपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरे आदेश में तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति

उच्च न्यायालय प्रशासन के दूसरे आदेश के तहत यशवंत भारद्वाज को सीकर में एडीजे संख्या-4 के पद पर पदस्थापित किया गया है। मनीष कुमार सिन्हा को भरतपुर जिले के वैर में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, योगेश कुमार को जोधपुर जिले के शेरगढ़ में इसी पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों आदेशों के जरिए कुल 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें