फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: आधी रात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने DJ जब्त कर किया मामला दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 08:22 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद रात 2 बजे तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कपिल मौर्य पर कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और डीजे समेत अन्य सामग्री जब्त की।  
विज्ञापन
पुलिस ने किया dj जप्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सागर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक म्यूजिक सिस्टम, डीजे, बैंड बाजा आदि पर प्रतिबंध लगाया था। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में डीजे संचालकों को कलेक्टर के निर्देशों और कोलाहल अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया था।

इसके बावजूद, कैंट थाना क्षेत्र के 14 मुहाल सदर बाजार निवासी कपिल उर्फ मोनू (20 वर्ष) ने रात 2 बजे अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया, जिससे आसपास के रहवासियों और परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को असुविधा हुई। पुलिस जांच में पाया गया कि डीजे बजाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

कैंट थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि कलेक्टर गाइडलाइन, म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। साथ ही डीजे मिक्सर, कंप्यूटर, लैंप, टेबल कंट्रोलर, लाइटिंग कंट्रोलर, एसटीन बेस एम्पलीफायर और साउंड वॉक्स समेत अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें