फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पांच दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, गुस्साए परिजनों ने पुलिस थाने के सामने लगाया जाम

Wed, 20 Dec 2023 11:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर में पांच दिन से लापता युवक का शव कुएं से मिला है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगाकर थाने के सामने जाम कर दिया। इस दौरान शव भी वहीं रखा था। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
सागर में गुस्साए परिजनों ने शव थाने के सामने रखकर जाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर स्थित एक कुएं में पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक पांच दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राज ठाकुर निवासी पंतनगर वार्ड पांच दिन पहले किसी परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जिसके बाद से घर गायब था, घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने तलाश की। दोस्त व अन्य लोगों से जानकारी निकाली, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस वालों ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और राज को तलाश नहीं किया। इसी बीच मंगलवार देर रात राज का शव भोपाल रोड पर स्थित एक कुएं में  मिला है।

परिजनों ने शव रखकर थाने के सामने लगाया जाम
युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव मोतीनगर थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। मृतक की मां का कहना है कि पुलिस ने अगर तत्परता दिखाई होती तो युवक बच सकता था। परिजन की मां का कहना है कि राजू को लेने के लिए दो दोस्त घर पर आए थे। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया, इस पूरे मामले में मोती नगर पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान युवक का शव हुए में मिला है, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें