फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और DGP को भेजा पत्र, विधायक हेमंत कटारे को लेकर कर डाली ये मांग

Fri, 17 Jan 2025 09:35 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर अटेर विधायक हेमंत कटारे पर बलात्कार प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट बदलवाने और उनके भाई योगेश कटारे पर मादक पदार्थों के अवैध व्यापार का आरोप लगाया। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह ने लिखा पत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश कटारे के खिलाफ आपराधिक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भूपेंद्र सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हेमंत कटारे पर महिला पत्रकार से दुष्कर्म के प्रचलित प्रकरण में एफएसएल रिपोर्ट को धन-बल के जरिए सकारात्मक (पॉजिटिव) से नकारात्मक (नेगेटिव) में बदले जाने का आरोप है। उन्होंने इस रिपोर्ट को बदलने की गहन और निष्पक्ष जांच न्यायहित में कराए जाने की मांग की।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे, जो भोपाल के आईएसबीटी स्थित पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं, उस पंप की आड़ में मादक पदार्थों जैसे अफीम, गांजा, और ब्राउन शुगर का अवैध व्यापार किया जा रहा है। उनके अनुसार, इस व्यापार का संरक्षण योगेश कटारे द्वारा किया जाता है, जिन पर 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शिकायती पत्र में भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि एफएसएल रिपोर्ट में हुए कथित बदलाव की निष्पक्ष विवेचना और पेट्रोल पंप के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इन गतिविधियों से न्याय और समाज को गंभीर नुकसान हो रहा है, जिसे रोकने के लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

इस पत्र के बाद इन मामलों पर सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

भूपेंद्र सिंह ने लिखा पत्र

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें