फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: झोपड़ी से आ रही थी बदबू, पुलिस अंदर जाकर देखी तो मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या की आशंका

Tue, 15 Oct 2024 09:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव के बाहर बनी एक झोपड़ी में 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध सड़ा, गला बरामद हुआ है।
विज्ञापन
झोपड़ी में मिली संदिग्ध लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव के बाहर बनी एक झोपड़ी में 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध सड़ा, गला बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घटना बरा चौकी के कंदवा गांव की है, जहां हाईस्कूल के पीछे बनी एक झोपड़ी में करीब तीन दिन पुरानी डेड बॉडी मिली है। इसकी सूचना मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी शिखा सोनी ने बंडा थाना प्रभारी नसीर फारुखी और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र लोधी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम कंदवा के ग्वारीघाट मोहल्ला में एक महिला की बॉडी मिली है, जिसकी पहचान 35 वर्षीय जमनी उर्फ सविता धानक के रूप में की गई है। बताया गया कि इस इलाके में अचानक तेज बदबू आने लगी थी। यहां से गुजरने वाले लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्राम कोटवार को इसकी जानकरी दी। फिर पुलिस को सूचना भेजी गई। वहीं, एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। सागर से एफएसएल तथा डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है, ताकि सुराग खोजे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें