फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासकीय भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर: जिले भर में अवैध ढाबे और निर्माण ध्वस्त, सागर शहर में भी हटा अतिक्रमण

Mon, 14 Sep 2026 10:23 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सिदगुवां में आधा दर्जन से अधिक अवैध ढाबे और टपरे ध्वस्त किए गए। खिमलासा, सागर नगर निगम क्षेत्र और बांदरी में भी अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम सिदगुवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी और बुलडोजर के जरिए आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा खिमलासा क्षेत्र में भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया है।

विज्ञापन


प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित खसरा नंबरों पर बने अवैध ढाबों और टपरों को हटाया गया है।

  • खसरा नंबर 389 एवं 388/2: हरीश दुबे का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।खसरा नंबर 499 ऋषिकेश भट्ट का ढाबा हटाया गया।खसरा नंबर 721/1 आकाश ढाबा पर बुलडोजर चलाया गया।

  • खसरा नंबर 718: पर राजा ढाबा का अतिक्रमण जमींदोज किया गया। खसरा नंबर 572/2 पर कृष्ण कुमार आठिया और गुलाब सिंह ठाकुर के अवैध टपरे हटाए गए।

  • वहीं जिले की खुरई तहसील की ग्राम पंचायत खिमलासा में भी सड़क पर बने एक दर्जन से भी अधिक कच्चे पक्के अवैध निर्माण कार्य हटाए गए हैं

  • सागर शहर की नगर निगम सीमा के अंतर्गत भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर स्कूलों कॉलेजों के आस पास कार्यवाही की गई वही बांदरी कस्बे में भी यह मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटाया गया

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। मुक्त कराई गई समस्त भूमि को पुनः शासन के आधिपत्य में ले लिया गया है।

 

अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही

 

अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही

 

अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें