शाम आई तेज आंधी ने दिखाया तबाही का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
जिले के बीना खुरई तथा सागर में जहां धीमी रिमझिम फुहारों ने लोगो को गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडरा जरुवाखेड़ा में तेज आंधी तूफान ने कहर बरपाया। बता दें कि 15 मिनट में तेज हवाओं ने पूरे ग्राम का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।
शाम को तेज बारिश के साथ हवा चलने से जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे रास्ते अवरूद्ध हुए। वहीं भारी भरकम पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से खंबे और तार टूट गए, जिससे बिजली गुल हो गई। ग्राम,मूडरा जरूवाखेड़ा के मुहाल झंडापुरा में लोगों के घरों के चद्दर तेज हवाओं में पतंग की तरह उड़ गए। बारिश से लोगों के घरों में रखा सामान पानी में भीग गया।