नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हटवा गांव में 11 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी शीतल दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी आकाश दुबे के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शीतल को शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शीतल के मायके वालों के अनुसार, पति आकाश दुबे अक्सर मारपीट करता था और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उस पर दबाव बनाते रहते थे। कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत के जरिए सुलह की कोशिश की गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे। ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में अद्भुत नज़ारा, एक साथ दिखे बाघ और हाथी शनिवार को अचानक शीतल के भाई को आकाश के पिता का फोन आया, जिसमें कहा गया कि तुम्हारी बहन बेहोश हो गई है, उसे मऊगंज अस्पताल ले जा रहे हैं। जब भाई अस्पताल पहुंचा, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। शीतल का शव अस्पताल के बाहर एक कोने में लावारिस हालत में पड़ा था, जबकि पति और ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो चुके थे। ये भी पढ़ें- जिसे पुलिस ने मारा वो बदमाश जिंदा मिला, सीबीआई के डर से ASP 'लापता', 16 साल पुराना मामला क्या? हत्या की आशंका शीतल के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों की हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पति आकाश दुबे और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।