कार्रवाई करती ईओडब्ल्यू की टीम
- फोटो : अमर उजाला
रीवा जिले में EOW ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के टाइम कीपर के घर छापामार कार्रवाई की, जिसमें उसके पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मामला जिले के मऊगंज तहसील क्षेत्र के माडा गांव है। ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार को पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के घर पर छापे की कार्रवाई की। EOW को पन्नालाल की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आर्थिक अपराध ब्यूरो की 25 सदस्यीय टीम ने सुबह 4 बजे छापामारा। EOW को 9 से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री, 4 वाहन और आलीशान मकानों की जानकारी मिली है। ये रजिस्ट्री पति, बेटे, बहू और कुछ अन्य लोगों के नाम पर हैं। इसके अलावा 1 बोलेरो, 3 मोटर साइकिल और डेढ़ एकड़ से अधिक एरिया में बना हुआ आलीशान मकान का खुलासा हुआ है। वहीं अभी कई और संपत्ति के खुलासे होने की बात भी कही जा रही है। EOW फिलहाल दस्तावेज खंगाल रही है।