फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: चित्रकूट सीएमओ एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, अनुकंपा नियुक्ति के लिए मांगी थी घूस

Fri, 24 Dec 2021 01:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

चित्रकूट के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को शुक्रवार को एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। ये रिश्वत अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर मांगी गई थी। सीएमओ के शासकीय आवास पर लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
Rewa news: चित्रकूट सीएमओ को एक लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को शुक्रवार को एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। ये रिश्वत अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर मांगी गई थी। सीएमओ के शासकीय आवास पर लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार अनिल तिवारी निवासी नयागांव के पिता टाइम कीपर के पद पर कार्य करते थे। कोरोना के कारण उनका निधन हो गया था। इसके बाद अनिल तिवारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। इसका मामला नगर पंचायत में लंबित था। अनिल चित्रकूट नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कृष्णपाल सिंह के पास पहुंचा तो कृष्णपाल ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत अनिल ने लोकायुक्त पुलिस को कर दी। रीवा लोकायुक्त एसपी गोपालसिंह धाकड़ ने योजना बनाई। 15 लोगों की टीम बनाई। अनिल को केमिकल लगे रुपये देकर कृष्णपाल के शासकीय आवास पर भेजा गया। जैसे ही अनिल ने कृष्णपाल को रुपये दिए, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें