फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनें: मुंबई-कानपुर और उधना-रक्सौल रूट पर अतिरिक्त सुविधा; रतलाम पर भी ठहराव

Sun, 22 Feb 2026 07:24 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रेलवे ने होली के अवसर पर 22 फरवरी 2026 से मुंबई-सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज और उधना से रक्सौल के बीच दो जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें रतलाम, नागदा सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 22 फरवरी 2026 से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से उत्तर प्रदेश के कानपुर अनवरगंज तथा गुजरात के उधना से बिहार के रक्सौल स्टेशन रूट पर संचालित होंगी। ये ट्रेनें रतलाम, नागदा सहित आसपास के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात में कार्यरत उत्तर प्रदेश व बिहार के हजारों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बड़े त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई और उसके आसपास तथा गुजरात के वडोदरा, सूरत, अहमदाबाद और अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है और सीट की उपलब्धता सीमित हो जाती है। इसलिए रेलवे होली के अवसर पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

  • ट्रेन संख्या: 09185 (मुंबई सेंट्रल → कानपुर अनवरगंज)

    प्रस्थान: प्रत्येक रविवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से
    आगमन: अगले दिन 15:35 बजे कानपुर अनवरगंज
    रतलाम स्टेशन आगमन/प्रस्थान: रात 20:15/20:25 बजे
    संचालन अवधि: 22 फरवरी से 29 मार्च 2026

  • वापसी ट्रेन संख्या: 09186 (कानपुर अनवरगंज → मुंबई सेंट्रल)
    प्रस्थान: प्रत्येक सोमवार को 18:25 बजे
    रतलाम स्टेशन होकर मुंबई सेंट्रल आगमन: अगले दिन 22:23 बजे
    संचालन अवधि: 23 फरवरी से 30 मार्च 2026

  • प्रमुख स्टेशनों में बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर शामिल हैं।

  • कोच संरचना: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास।

उधना – रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल

  • ट्रेन संख्या: 09151 (उधना → रक्सौल)

    प्रस्थान: 22 फरवरी 2026 को 15:35 बजे उधना से
    रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन आगमन/प्रस्थान: रात 22:20/22:30
    नागदा: रात 23:00/23:02, उज्जैन: रात 23:50/23:55, सीहोर: रात 01:50/01:52

  • वापसी ट्रेन संख्या: 09152 (रक्सौल → उधना)
    प्रस्थान: 24 फरवरी 2026 को 05:30 बजे रक्सौल से
    रतलाम स्टेशन आगमन/प्रस्थान: अगले दिन सुबह 06:15/06:25
    अन्य प्रमुख स्टेशनों में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज और सिकटा शामिल हैं।

  • कोच संरचना: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी सामान्य डिब्बे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें