फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक्सयूवी खाई में पलटी, यूपी में शादी से लौट रहे पांच लोगों की मौत

Fri, 14 Nov 2025 12:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झाबुआ/रतलाम

सार

कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी। मृतकों के शव रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के मदद के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में बलरामपुर के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग यूपी के बलरामपुर जिले के सादुल्लाहनगर इलाके के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर मुंबई और बड़ौदा लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि एक्सयूवी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को निकालने में पुलिस और रेस्क्यू टीम को कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम ऐलरा के मजरा जल्लहवा निवासी गुलाम रसूल (70) मुंबई में रहते हैं। वहां पर यह निजी व्यवसाय कर रहे थे। वे अपने बेटे खालिद उर्फ पप्पू (30) के साथ पैतृक गांव में पांच नवंबर को आए थे। साथ में चचेरे पोता दानिश (35) व दानिश का बेटा गुलाम मौनुद्दीन (8) व मुंबई के पारिवारिक मित्र दुरेश (30) भी थे। ये लोग सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में रिश्तेदार रईस चौधरी के बेटे और बेटी की शादी में शामिल होने एक्सयूवी कार से आए थे। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्होंने वापसी की तैयारी की। 


विज्ञापन


योजना के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह कार मुंबई–बड़ौदा के लिए रवाना हुई। कार सवारों में शामिल दानिश और गुलाम मोईनुद्दीन को पहले बड़ौदा छोड़ा जाना था, इसके बाद बाकी लोग मुंबई की ओर जाते, लेकिन रास्ते में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में हादसा हो गया। कार गुलाम रसूल का बेटा खालिद चला रहा था। कार हाइवे से अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। जिससे कार में सवार सभी पांचों की मौत हो गई। मृतक गुलाम रसूल के भाई मकसूद चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। वह अभी मुंबई में हैं और रतलाम के लिए परिजनों के साथ जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट से कलेक्टर छतरपुर को अवमानना नोटिस, पट्टे की जमीन अभिलेख में दर्ज न करने पर कार्रवाई

25 फीट गहरी खाई में गिरी

रतलाम प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली की तरफ से कार (एमएच-03/ईएल-1388) मुंबई की तरफ जा रही थी। तभी रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड के ग्राम भेतिया के पास माही नदी की पुलिया के समीप कार अचानक बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतरकर 25 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया दल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों के शव निकलवा कर मेडिकल कॉलेज भिजवाए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें