फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: रतलाम में चोरों का आतंक, कांग्रेस नेता की बहनों और RPF एसआई सहित तीन घरों में लाखों की चोरी

Fri, 25 Jul 2025 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam Crime: रतलाम में चोरों ने कांग्रेस नेता की बहनों और आरपीएफ एसआई सहित तीन घरों में ताले तोड़कर की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी हुए हैं, जबकि बाकी दो घरों की चोरी का अभी नहीं खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात चोरों ने एक के बाद एक तीन सूने मकानों में सेंध लगाकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे दी। चोरों ने आदिवासी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष किशन सिंघाड़ की बहनों के घर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एसआई बीएस राठौड़ के निवास और अर्जुन नगर निवासी नौशाद के मकान को अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन

 
हरियाली अमावस्या पर गए थे मेले में, चोरों ने मौका भांपा
कांग्रेस नेता किशन सिंघाड़ की बहनें भावना और पुष्पा सिंघाड़ समता सिटी कॉलोनी में रहती हैं। गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर वे अपने परिवार के साथ कंवलका माता मंदिर परिसर में आयोजित मेले में शामिल होने गईं और वहीं से अपने गांव अमलेटी चली गईं। इस बीच चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारियों से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख उन्हें सूचना दी। जब वे लौटकर आईं, तो पूरा सामान बिखरा हुआ मिला और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात गायब थे।

यह भी पढ़ें- Nagpanchami: साल में एक बार दर्शन देने वाले नागचंद्रेश्वर के दरबार में आ सकते हैं 10 लाख भक्त, तैयारी जोरों पर
विज्ञापन

 
आरपीएफ एसआई के सूने घर पर भी हाथ साफ
इसी कॉलोनी में रहने वाले आरपीएफ एसआई बीएस राठौड़ पिछले आठ-दस दिनों से रतलाम से बाहर हैं। चोरों ने उनके मकान को भी निशाना बनाते हुए ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया। पड़ोसियों ने सुबह ताले टूटे देख उन्हें सूचना दी। हालांकि चोरी में क्या-क्या गया है, इसका पता राठौड़ परिवार के लौटने के बाद ही चलेगा।
 
शोक में डूबे परिवार के घर में भी की चोरी
तीसरी वारदात अर्जुन नगर क्षेत्र में नौशाद के मकान में हुई। गुरुवार को उनके पिता का निधन हो गया था, जिस कारण पूरा परिवार चिंगीपुरा स्थित निवास पर जनाजे और दफन की रस्म में व्यस्त था। इसी दौरान चोरों ने मकान का नकूचा काटकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब परिवार का एक सदस्य घर पहुंचा, तब चोरी का खुलासा हुआ। चुराई गई वस्तुओं की जानकारी अभी परिवार की व्यस्तता के कारण नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahdol News: बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मार्ग भी बंद
 
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटनाओं की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी और सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं, एक ही रात में तीन चोरी की घटनाएं सामने आने से आम नागरिकों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें