फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: रतलाम में बढ़ते क्राइम को देखकर खुद ही SP उतरे सड़क पर, नकारा साबित हो रहे अधिकारियों को लगाई फटकार

Sat, 11 Feb 2023 10:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बढ़ते क्राइम को देखकर पुलिस अधीक्षक खुद ही अलर्ट मोड पर आ गए हैं। उन्होंने शहर में बढ़ रही क्राइम की घटनाओं को देखते हुए मोर्चा संभाला और शुक्रवार शाम सड़क पर घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन
SP उतरे सड़क पर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर में बीते तीन दिन से लगातार चाकूबाजी और गुंडागर्दी की गंभीर घटनाएं घटित हो रही हैं। वारदातों से शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी बनती नजर आ रही है। ऐसे में शहर में नाकारा साबित हो रहे पुलिस अमले में फिर से जान फूंकने के लिए अब पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तिवारी ने शुक्रवार शाम जिले भर के पुलिस अधिकारियों को उनकी लचर कार्यप्रणाली के चलते जमकर फटकार लगाई और रात में अधिक अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रात होते ही एसपी खुद पुलिस फोर्स को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर उतर आए। यहां बेवजह चौराहों पर खड़े लोगों के साथ ही झुंड में खड़े लोगों को रोक उनकी जांच की। कार्रवाई के दौरान एएसपी सुनील पाटीदार और सीएसपी हेमंत चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ रहा।

विज्ञापन


साथ ही कोठारी मार्केट के अंदर खुले मैदान में पुलिस अधीक्षक तिवारी कोठारी मार्केट में उस दुकान के सामने पहुंचे जहां पिछले दिनों एक दर्जन लोगों को बलवे की योजना तैयार करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने कोठारी मार्केट के अंदर खुले मैदान में चल रही चाय की दुकान पर बिना काम के बैठे और मोबाइल फोन चलाते हुए लोगों से पूछताछ की। मार्केट के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को यातायात अमले से उठवाया गया। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की सख्ती नजर आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें