फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजगढ़ सभा में तीन बार डिस्टर्ब हुए शाह, पुलिसवालों से कहा- जमीन पर बैठ जाओ, फिर बोले सब बाहर निकलो

Sat, 27 Apr 2024 02:42 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Amit Shah: राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आयोजित आमसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। इस दौरान  मीडिया और पुलिसकर्मियों को लेकर शाह ने जाे कहा उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आयोजित सभा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वे पत्रकारों और पुलिसकर्मियों पर मंच से ही बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गृह मंत्री शाह पुलिस वालों से कहते हैं कि आप लोग डिस्टर्ब कर रहे हैं, जमीन पर बैठ जाओ, फिर कहते चलो सब यहां से बाहर निकलो।     

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राजगढ़ सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। इस दौरान आमसभा का कवरेज और सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों से शाह डिस्टर्ब होते हुए नजर आए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किए जा रहे हैं।



अपने सबोधन में गृह मंत्री अमित शाह पहली बार मीडिया के साथियों से ये कहते हुए नजर आए कि मीडिया वाले सेट करके बैठ जाओ जरा, फोटो के बगैर भी सब चलेगा, यही खड़ा रहने वाला हूं। दूसरी बार मंच से ही उन्होंने कहा कि ये पुलिस वाले नीचे जमीन पर बैठ जाओ, आप ही अव्यवस्था कर रहे हो। वहीं, तीसरी बार तो शाह ने मंच से ही पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि ए रहने दो, क्या कर रहे हो, चलो सारे पुलिस वाले बाहर निकलो।
विज्ञापन


गौरतलब है की अमित शाह ने दिग्विजय को अधिक मतों से हराकर आशिक का जनाजा जरा धूम से निकले, ऐसे बयानों से जहां सुर्खिया बटोरी वही मीडिया और पुलिसकर्मियों के लिए उनका रवैया ठीक नजर नहीं आया। जिसके एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर मकर वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें