फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फरवरी से पल्स पोलियो अभियान: सीहोर के दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 21 Feb 2022 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शून्य से 05 साल तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 27 फरवरी से 01 मार्च तक संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में एक लाख 98 हजार 92 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए 194 सुपरवाईजर्स की ड्यूटी अभियान में लगाई गई है तथा 36 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। साथ ही 40 ट्रांजिट दलों के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई गई है। पल्स पोलियो की खुराक 1660 बूथों पर जीरो से 05 वर्ष आयु तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान 3150 वैक्सीनेटर्स की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए जीरो से 05 साल तक के बच्चों को आष्टा के 53 हजार 715, बुदनी 21 हजार 076, इछावर 22 हजार 929, श्यामपुर 48 हजार 324 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 20 हजार 368 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें