मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिसवालों रंगदारी मांगने वाले दबंगों को सड़क पर ही मुर्गा बनाकर सजा दी।
पूरे शहर को डराने वाले तीन बदमाश सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिखे।
आरोप है कि तीन बदमाशों मीनू खान, मजहर अली और हेडर खान ने एक व्यक्ति से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही उसने बदमाशों को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें भरी सड़क पर सजा दी। पुलिस ने तीनों का जुलूस निकाला और सड़क पर मुर्गा बनाकर उठक-बैठक कराई।
हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस के सजा देने के इस तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।