फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट टॉयलेट क्या गए, हवा में थम गईं सासें

Wed, 15 May 2013 11:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एअर इंडिया के दिल्ली से बंगलौर जा रहे एआई 403 विमान के पायलट टॉयलेट क्या गए कि ऐसी मुसीबत हो गई कि बीच रास्ते में ही विमान को उतारना पड़ गया।
विज्ञापन


हालांकि विमान में सह चालक होने के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।

विमान के फ्लाइट कमांडर कॉकपिट को छोड़ थोड़ी देर के लिए टॉयलेट गए। जब वह लौटे तो उनसे कॉकपिट का दरवाजा ही नहीं खुला।

कॉकपिट में मौजूद विमान के सह चालक और एक ट्रेनी पायलट की कोशिशों की बावजूद भी कॉकपिट का दरवाजा नहीं खुल सका।

..जब 40 मिनट तक दांव पर रहीं 166 जिंदगियां

अंत में सह चालक को अधिकारियों से विमान को बीच में ही लैंड कराने की अनुमति लेनी पड़ी। विमान को भोपाल की ओर मोड़ लिया गया और भोपाल में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

भोपाल में इंजीनियरों ने कॉकपिट का दरवाजा ठीक किया और फिर विमान ने बंगलौर के लिए उड़ान भरी।

एअर इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इस स्थिति के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

साथ ही इस घटना में विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह का खतरा नहीं हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें