फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिवनी से महादेव यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को दमुआ में पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, सात घायल

Thu, 16 Feb 2023 02:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

दमुआ के नाथढाना में एक दर्दनाक हादसे में सिवनी से महादेव यात्रियों को लेकर आ रहे पिकअप चालक ने पैदल महादेव यात्रा पर जा रहे आठ यात्रियों को पहियों तले रौंद दिया।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ के नाथढाना में एक दर्दनाक हादसे में सिवनी से महादेव यात्रियों को लेकर आ रहे पिकअप चालक ने पैदल महादेव यात्रा पर जा रहे आठ यात्रियों को पहियों तले रौंद दिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बैतूल के चिचौली आलमगढ़ निवासी 55 वर्षीय सोमलाल अपने गांव और पाथरी, आलमगढ़ में रहने वाले अरविंद धुर्वे, मनकू धुर्वे, चैनसिंग धुर्वे, हर्ष धुर्वे, केशव धुर्वे, शंभु धुर्वे और बाला धुर्वे के साथ बैतूल से दमुआ वाहन से पहुंचे थे और यहां से पैदल रास्ते से महादेव यात्रा पर निकले थे। बुधवार की दोपहर 12 बजे के आसपास वे दमुआ के नाथढाना से जा रहे थे, तभी सिवनी से भक्तों को लेकर आए पिकअप चालक ने उन्हें पहियों तले रौंद दिया।

 

हादसे में सोमलाल इवने की मौत हो गई जबकि शेष अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, यहां हालत नाजुक होने के बाद अरविंद धुर्वे, मनकू धुर्वे और केशव धुर्वे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मौत के बाद सोमलाल के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें