इंदौर से नागपुर जा रही एक बस रास्ते में पलट गई। बताया गया है कि टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। हादसे में करीब 6 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना मुलताई में हुई जिसके तुरंत बाद सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। बाकि लोगों को दूसरी बस में नागपुर रवाना कर दिया गया। बस वर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही है।