फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna Accident: महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 10 फीट गहरी खाई में गिरी, छह लोग जख्मी

Sun, 16 Feb 2025 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो जगात चौकी और कटरा बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी प्रयागराज कुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे, तभी सारंग धाम के पास चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
इसी कार में सवार थे सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला आज फिर सामने आया, जब प्रयागराज कुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो जगात चौकी और कटरा बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी प्रयागराज कुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे, तभी सारंग धाम के पास चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें