जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर से हनुमना जा रही एक बस का टायर फटा और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना बुधवार सुबर सिमरिया थाना अंतर्गत रैकरा गांव के पास हुई है। कई लोग घायल हैं और फंसे हुए हैं। पुलिस मौके पर है और घायलों को निकालने और अस्पताल भेज रही है।
जानकारी के अनुसार रैकरा गांव के पास बस का टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। घटना अलसुबह की बताई जा रही है। ये भी जानकारी मिली है कि जिस यात्री की मौत हुई है वह बस के नीचे दब गया था। पुलिस घायलों की मदद कर रही है। कई मुसाफिरों को प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया है तो कुछ को बेहतर इलाज के लिए आसपास के बड़े अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।