फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में भरभरा कर गिर गई मकान की दीवार, व्यक्ति घायल, नहीं पहुंचे अधिकारी

Tue, 16 Aug 2022 04:55 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बारिश की वजह से मकान की दीवार के नीचे 45 वर्षीय व्यक्ति दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति की पत्नी के शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बारिश की वजह से मकान की दीवार के नीचे 45 वर्षीय व्यक्ति दब गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में जन जीवन प्रभावित हो रहा है। जुन्नारदेव वार्ड क्रमांक 14 में सोमवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने की वजह से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है। परिजनों ने उपचार के लिए जुन्नारदेव के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुासार वार्ड क्रमांक 14 निवासी संतोष पिता जेठू  अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में सो रहा था। देर रात संतोष के ऊपर मकान की दीवार गिर गई। हादसे के बाद पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परिजनों के बताया कि उनके पैर एवं सीने में चोटें आई हैं।

हादसे के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी 
जुन्नारदेव नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 14 में हुए हादसे के बाद संतोष को गंभीर चोटें आई है। परिजनों का कहना है कि हादसे के लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि हाल पूछने नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें