फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: भारी बारिश और आंधी ने गिराए कई पेड़, मोरटक्का-ओंकारेश्वर सड़क पर ट्रैफिक बाधित

Sun, 01 Sep 2024 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में रविवार को तेज बारिश हुई। इस दौरान हवा भी तेज चलती रही। इससे मोरटक्का ओंकारेश्वर मार्ग पर कई पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हुआ। जेसीबी की मदद से पेड़ों को हटवाया गया। 
विज्ञापन
मोरटक्का-ओंकारेश्वर मार्ग पर आंधी से कई पेड़ गिर गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को मौसम बदलने से तेज बारिश और आंधी चली। इस दौरान मोरटक्का-ओंकारेश्वर सड़क मार्ग पर कई बड़े वृक्ष धराशायी हो गई। कई घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे वृक्षों को हटवाकर ट्रैफिक सुचारु कराया।
विज्ञापन


बता दें कि आंधी में गिरे पेड़ों के आसपास कोई भी वाहन नहीं निकला, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार रविवार को 6:30 बजे अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। सड़क मार्ग पर दोनों तरफ लगे सैकड़ों वर्ष पुराने बड़े वृक्ष धराशायी हो गए। इससे ट्रैफिक बाधित हो गई। पुलिस प्रशासन ने पहले सड़क मार्ग पर यातायात को रोक दिया था।

सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व को देखते हुए पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी की मदद वृक्षों को हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान एवं भगवान ओंकारेश्वर, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव केदर्शन करने पहुंचेंगे। क्षेत्र में लगातार भयानक बरसात हो रही है। नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। बांध के गेट भी खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें