फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मध्यप्रदेश में बनेगा मंदिर, MBA पास अनुयायी ने बीड़ा उठाया

Mon, 26 Sep 2022 07:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता यूपी ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में भी काफी है। एमपी में निवाड़ी जिले के सत्यनाथ सीएम योगी का मंदिर बनाएंगे। योगी से ही प्रभावित होकर सतेंद्र चतुर्वेदी ने सन्यास धारण किया था, जिसके बाद वे सत्यनाथ बन गए थे।
विज्ञापन
आदित्यनाथ का मध्यप्रदेश में बनेगा मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। सीएम योगी की वर्किंग स्टाइल को लोग खूब पसंद करते हैं। योगी से प्रभावित होकर एमपी के एमबीए पास एक युवा संत ने उनका मंदिर बनवाने का निर्णय लिया है। निवाड़ी के टेहरका गांव में युवा संत सत्यनाथ मंदिर बनवाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, निवाड़ी जिले के टेहरका के रहने वाले MBA पास सत्येन्द्र चतुर्वेदी ने पांच अप्रैल 2017 में योगी आदित्यनाथ को आदर्श मानकर संन्यास धारण कर लिया है। सत्येन्द्र योगी आदित्यनाथ से इतने प्रभावित हैं कि अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाने का फैसला लिया है। सत्यनाथ आश्रम पर दिवाली के दिन मंदिर का भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन


भोपाल से किया है एमबीए
सत्येन्द्र चतुर्वेदी (सत्यनाथ) ने भोपाल के एक कॉलेज से एमबीए किया है। लेकिन योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर उन्होंने साल 2017 में वैराग्य धारण कर लिया। अब उनका नाम हिन्दू सत्यनाथ हो गया। वो अपनी पुश्तैनी जमीन पर योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाएंगे। दीवाली के दिन मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हों पर चलते हैं सत्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पद चिन्हों पर चलने के लिए हिंदू सत्यानाथ उनके जैसे भगवा वस्त्र धारण करते हैं। जमीन पर सोते हैं। हर चुनाव में गोरखपुर चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं। सत्यनाथ को बुन्देलखंड का योगी के नाम से लोग बुलाने लगे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें