फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari: निजी अस्पताल में आयकर का छापा, कर्मचारियों के फोन बंद कर अधिकारियों ने रखे, जांच के बाद होगा खुलासा

Thu, 19 Oct 2023 11:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

Niwari News: निवाड़ी में यथार्थ ग्रुप के अस्पताल पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। गुरुवार सुबह अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची और जांच में जुटी।
विज्ञापन
अस्पताल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले में एक निजी हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है, जिससे वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ओरछा के रामराजा की नगरी में यथार्थ ग्रुप का हॉस्पिटल ओरछा तिराहे पर स्थित है। गुरुवार सुबह जैसे ही गेट से लगातार गाड़ियां अंदर दाखिल हुई तो लोगों को सोचने तक का मौका नहीं मिला। इनकम टैक्स की टीम ने वहां पहुंच कर सबसे पहले वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन लिए और उन्हें बंद कर अपने कब्जे में ले लिया, टीम लगातार हॉस्पिटल में प्रपत्रों की जांच कर रही है। पूरी जांच होने के बाद ही मामला सामने आयेगा। यथार्थ ग्रुप देश का जाना-माना हॉस्पिटल ग्रुप है जिसकी देश में अलग-अलग ब्रांच है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें