मध्यप्रदेश के जबलपुर में पत्रकार और पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला से एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर पैसे की उगाही कर ली थी, महिला ने जब पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी।